मछली के कुरकुरे और स्वादिष्ट पकौड़े
आवश्यक सामग्री
250 ग्राम बोनलेस मछली, 1 कप बेसन, 2 टेबल स्पून चावल का आटा, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
आवश्यक सामग्री
250 ग्राम बोनलेस मछली, 1 कप बेसन, 2 टेबल स्पून चावल का आटा, 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
मछली को तैयार करें
मछली के टुकड़ों को अच्छे से धोकर नींबू का रस, नमक और हल्दी लगाकर 15-20 मिनट के लिए मैरीनेट करें।
बेसन का घोल बनाएं
एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस और नमक डालें मिलाकर गाढ़ा घोल बनाए
मसाला मिलाएं
तैयार घोल में हरा धनिया डालें और अच्छे से मिक्स करें।
मछली को घोल में डुबोएं
मैरीनेट की हुई मछली को बेसन के घोल में अच्छे से कोट करें।
तेल गरम करें
एक कढ़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मीडियम-हाई गरम हो जाए, तब मछली के टुकड़ों को धीरे-धीरे उसमें डालें।
तेल गरम करें
एक कढ़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मीडियम-हाई गरम हो जाए, तब मछली के टुकड़ों को धीरे-धीरे उसमें डालें।
पकौड़ों को तलें
मछली के पकौड़ों को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें।
सर्व करें
तैयार पकौड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
