Sago
साबूदाने को व्रत में खाया जाता है। (सौ. Freepik)

साबूदाना खाने में हल्का होता है और आराम से बाजार में मिलता है।

व्रत में हल्का और पौष्टिक भोजन जरूरी होता है। साबूदाना एक बेहतरीन विकल्प है, जिससे कई स्वादिष्ट और ऊर्जा से भरपूर व्यंजन बनाए जा सकते हैं।
Published on: 
Updated on: 

हल्का भोजन

Sago (1)

व्रत में हल्का और पौष्टिक भोजन जरूरी होता है। साबूदाना एक बेहतरीन विकल्प है, जिससे कई स्वादिष्ट और ऊर्जा से भरपूर व्यंजन बनाए जा सकते हैं।

1. साबूदाना खिचड़ी

Sago (2)

साबूदाना को 4-5 घंटे तक भिगोकर रखें, घी में जीरा, हरी मिर्च और आलू भूनें, भीगे हुए साबूदाने को डालकर सेंधा नमक और मूंगफली डालें।

2. साबूदाना टिक्की

Sago (3)

भिगोया हुआ साबूदाना, उबले आलू और सेंधा नमक मिलाएं, अदरक, हरी मिर्च और मूंगफली डालें, टिक्की बनाकर घी में क्रिस्पी होने तक सेंकें।

3. साबूदाना थालीपीठ

Sago (4)

भीगे हुए साबूदाने में आलू, मिर्च, धनिया, मूंगफली और सेंधा नमक मिलाएं, इसे बेलकर तवे पर धीमी आंच पर सेंक लें।

4. साबूदाना वड़ा

Sago (5)

साबूदाना, उबले आलू, हरी मिर्च, मूंगफली और सेंधा नमक मिलाकर गोल वड़े बनाएं, इन्हें घी या तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें।

5. साबूदाना पापड़

Sago (6)

साबूदाना को पानी में उबालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं, इसमें सेंधा नमक डालकर छोटे-छोटे पापड़ बनाकर धूप में सुखाएं, तेल में तलकर क्रिस्पी पापड़ तैयार।

6. साबूदाना खीर

Sago (7)

दूध में साबूदाना और इलायची डालकर पकाएं, सेंधा नमक, चीनी या गुड़ डालें, मेवे डालकर गरम या ठंडा परोसें।

7. साबूदाना डोसा

Sago (8)

भीगे हुए साबूदाने को राजगिरा आटे और दही के साथ मिलाएं, तवे पर पतला फैलाकर घी में सेंक लें।

8. साबूदाना पराठा

Sago (9)

साबूदाना, उबले आलू, सेंधा नमक और हरी मिर्च मिलाकर पराठे की फिलिंग तैयार करें, इसे सिंघाड़ा या कुट्टू के आटे से बेलकर तवे पर सेक लें।

1 (1)

संबंधित खबरें

No stories found.