महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल ने दुनिया को कहा अलविदा
महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में सोमवार सुबह निधन हो गया।
पिछले कई महीनों से दिल और किडनी की बीमारी से जूझ रहे गूफी पेंटल पिछले दो हफ्ते से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे।
80 के दशक में गूफी ने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था।
हालांकि एक्टर को असली पहचान साल 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो 'महाभारत' से मिली थी।
महाभारत में गूफी के शकुनि मामा के किरदार ने घर-घर में एक अलग ही छाप छोड़ी।
गूफी पेंटल को आखिरी बार स्टार भारत के शो 'जय कन्हैया लाल की' में देखा गया।
बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले गूफी पेंटल आर्मी में थे।
एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि, 'साल 1962 में भारत-चीन के बीच जब युद्ध चल रहा था, तब एक्टर की पहली पोस्टिंग चीन बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी।'
गूफी ने बताया था कि, 'बॉर्डर पर मनोरंजन का साधन न होने पर सेना के जवान रामलीला करते थे। तब रामलीला में एक्टर सीता का रोल प्ले करते थे।'
गौरतलब है कि गूफी पेंटल ने साल 1975 में फिल्म 'रफू चक्कर' से बॉलीवुड डेब्यू किया, फिर इसके बाद कई चर्तित फिल्मों व टीवी शो में अहम भूमिका में नजर आएं।
