हम आपके हैं कौन की निशा से लेकर आजा नचले की दिया तक, माधुरी दीक्षित के इन किरदारों ने जीता दर्शकों का मन

Madhuri Dixit Iconic Characters: माधुरी दीक्षित ने अपने शानदार फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए है। हम आपके हैं कौन की निशा से लेकर देवदास की चंद्रमुखी तक, उनके किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं।
Madhuri Dixit Iconic Characters
माधुरी दीक्षित आइकॉनिक कैरेक्टर्स(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

1. हम आपके हैं कौन..! (1994) – निशा

साल 1994 में आयी फिल्म हम आपके हैं कौन फिल्म में माधुरी ने निशा का नटखट, चुलबुला और भावुक किरदार निभाया था।

Madhuri Dixit Iconic Characters
निशा (सौ. सोशल मीडिया)

2. तेजाब (1988) – मोहिनी

साल 1988 में आयी फिल्म तेजाब को माधुरी दीक्षित के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में उन्होंने मोहिनी का किरदार निभाया था।

Madhuri Dixit Iconic Characters
मोहिनी (सौ. सोशल मीडिया)

3. देवदास (2002) – चंद्रमुखी

साल 2002 में आयी फिल्म संजय लीला भंसाली की भव्य फिल्म 'देवदास' में माधुरी ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। उन्होंने इस भूमिका में प्रेम, करुणा और त्याग जैसे भावों को प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारा।

Madhuri Dixit Iconic Characters
चंद्रमुखी (सौ. सोशल मीडिया)

4. दिल तो पागल है (1997) – पूजा

साल 1997 में आयी फिल्म दिल तो पागल है में माधुरी ने पूजा की भूमिका निभाई। वह एक प्रतिभाशाली नर्तकी है और सच्चे प्यार में विश्वास करती है।

Madhuri Dixit Iconic Characters
पूजा(सौ. सोशल मीडिया)

5. बेटा (1992) – सरस्वती

साल 1992 में आयी फिल्म बेटा में माधुरी ने सरस्वती का मजबूत किरदार निभाया था। वह अपने पति और परिवार के अधिकारों के लिए अपनी चालाक सास का सामना करती है।

Madhuri Dixit Iconic Character
सरस्वती(सौ. सोशल मीडिया)

6. खलनायक (1993) – गंगा

साल 1993 में आयी फिल्म खलनायक में माधुरी ने गंगा सिंह का किरदार निभाया था, जो एक अंडरकवर पुलिस अधिकारी है।

Madhuri Dixit Iconic Characters
गंगा (सौ. सोशल मीडिया)

7. अंजाम (1994) – शिवानी चोपड़ा

साल 1994 में आयी फिल्म अंजाम में माधुरी ने शिवानी चोपड़ा की भूमिका निभाई। कहानी में उनका किरदार एक एयर होस्टेस से बदलकर ऐसी महिला का रूप लेता है, जो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए संघर्ष करती है।

Madhuri Dixit Iconic Character
शिवानी चोपड़ा(सौ. सोशल मीडिया)

8. आजा नचले (2007) – दिया श्रीवास्तव

साल 2007 में आयी फिल्म आजा नचले में माधुरी ने दिया श्रीवास्तव का किरदार निभाया था। वह न्यूयॉर्क से भारत लौटने वाली डांस कोरियोग्राफर है, जो अपने पुराने थिएटर और कला को बचाने के लिए प्रयास करती है।

Madhuri Dixit Iconic Characters
दिया श्रीवास्तव(सौ. सोशल मीडिया)

Actress Rekha: उमराव जान से खिलाड़ियों का खिलाड़ी तक, इन फिल्मों में रेखा ने दिखाया अभिनय का अलग अंदाज

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com