इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर है सौंफ का पानी
आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि सौंफ के बीजों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं।
सौंफ का पानी
All Source:Freepik
आधुनिक लाइफस्टाइल में सौंफ के पानी का घरेलु नुस्खा फायदेमंद होता है।
पोषक तत्व
इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस के साथ और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं।
पाचन के लिए
रातभर पानी में सौंफ भिगोकर रखने बाद सुबह पीने से आपका पाचन बेहतर होता है।
दिल की सेहत के लिए
इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
इम्यूनिटी के लिए
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
वजन कम करने के लिए
यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और चर्बी के जमाव को कम करने में मदद करता है।
मुंह की बदबू दूर करने के लिए
सौंफ में मौजूद प्राकृतिक तेल मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और सांसों को ताजगी देते हैं।

