तुलसी विवाह पर जानिए तुलसी के साथ शालिग्राम की पूजा करने के फायदे
घर में तुलसी के पौधे की पूजा तो सभी करते हैं लेकिन इसके साथ ही शालिग्राम की पूजा के भी फायदे और नियम हैं।
आइए जानते हैं तुलसी विवाह के बाद रोजाना शालिग्राम की पूजा करने से क्या लाभ मिल सकते हैं।
हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार जिन घरों में प्रतिदिन तुलसी के पौधे के साथ शालिग्राम की पूजा की जाती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं आती।
शालिग्राम की पूजा करने से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
मान्यताओं के अनुसार जो भी शादीशुदा जोड़ा तुलसी और शालिग्राम का विवाह करवाता है, उनके बीच क्लेश कम होता हैं।
वहीं शालिग्राम शिला का जल अपने ऊपर छिड़कने से सभी यज्ञों और सभी तीर्थों में स्नान करने के समान फल मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में नियमित रूप से शालिग्राम की पूजा की जाती है, वहां वास्तु दोष और बाधाएं स्वत: ही समाप्त हो जाती हैं।
जो व्यक्ति नियमित रूप से शालिग्राम शिला का जल से अभिषेक करता है, उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
