यहां जानें कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!
इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023 दिन बुधवार को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी।
Photo: Social Media
मान्यता के अनुसार इस दिन श्री कृष्ण की 5250वीं जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ज्योतिषी इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व बता रहे हैं।
Photo: Social Media
जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भक्त अपने घरों में झांकियां सजाते हैं और भजन-कीर्तन के साथ बाल गोपाल का श्रृंगार करते हैं और रात 12 बजे कान्हा का जन्म होता है।
Photo: Social Media
इस साल जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर 2023 दोनों दिन मनाई जा रही है। आइए जानते हैं शुभ समय और पूजा विधि।
Photo: Social Media
बताया कि इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी बुधवार, 6 सितंबर 2023 को दोपहर 03:37 बजे शुरू होगी और गुरुवार, 7 सितंबर 2023 को शाम 04:14 बजे समाप्त होगी।
Photo: Social Media
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का शुभ समय रात 12:02 बजे से 12:48 बजे तक रहेगा।
Photo: Social Media
इस शुभ मुहूर्त में लड्डू गोपाल की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।
Photo: Social Media
ज्योतिषियों के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही माखन, चरणामृत, लड्डू, मिश्री का भोगलगाना चाहिए।
Photo: Social Media
इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करने से संतान सुख मिलता है और राधा कृष्ण की मूर्ति की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है।
Photo: Social Media
वहीं कामधेनु के साथ श्रीकृष्ण की मूर्ति की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन की प्राप्ति और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।