ccb83a1ff1012850c55a316563de7696

इन बीमारियों में बेहद फायदेमंद है शहतूत का सेवन, जानिए कैसे?

शहतूत में कई आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इसे कई गंभीर समस्याओं के लिए उपयोगी होता है। इसका इस्तेमाल सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जानिए कैसे ?
Published on: 
Updated on: 
70ccfd5adbd7c40c293b7d9c2aa5433e
Photo: Social Media

शहतूत में सायनाइडिंग 3-ग्लूकोसाइड नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है, जो न केवल रक्त को शुद्ध करता है बल्कि रक्त परिसंचरण में भी सुधार करता है।

cd209570e86bb2a1974bf4104433b886
Photo: Social Media

शहतूत के सेवन से न सिर्फ खून में मौजूद अशुद्धियां दूर होती हैं, बल्कि रक्त संचार की प्रक्रिया को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

7394d99b12a490ff85ccac25dd1aa6b9
Photo: Social Media

शहतूत में साइटोप्रोटेक्टिव और न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव पाए जाते हैं। ये दोनों मिलकर मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

9b4ee7dd466f9aa1b0467734b840f925
Photo: Social Media

मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में शहतूत का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

e366ba2aac779d5e3a51fe34af0339c8
Photo: Social Media

शहतूत में मौजूद हाइपरग्लाइसेमिक गुण शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ा सकते हैं और ब्लड शुगर की अतिरिक्त मात्रा को कम करने में सहायक होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए शहतूत का सेवन एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

4f98a4ba3aca4901e0e2ee47539f33c6
Photo: Social Media

शहतूत की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए जरूरी होते हैं। बिगड़ी हुई पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए शहतूत के कच्चे फलों से बने चूर्ण का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

istockphoto-492867171-612x612

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com