इन बेसिक गार्डनिंग ट्रिक्स से बनाएं अपने गार्डन को हरा-भरा
पौधों का विकास तभी संभव है, जब मिट्टी सही होगी।
पेड़-पौधे लगाने के लिए हमेशा अच्छी और उपजाऊ मिट्टी का उपयोग करना चाहिए।
आप चावल के पानी को अपने पौधों के लिए खाद के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।
चावल का पानी पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह उनके विकास में मदद करता है।
चावल के पानी में लैक्टो बैसिली नामक बैक्टीरिया पाया जाता है जो पौधे की जड़ों को मजबूत बनाकर कीड़ों को भी मारता है।
आपको अपने पौधों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ही पानी देना चाहिए।
कई पौधों को कम पानी की जरूरत होती है, ज्यादा पानी डालने से उनकी जड़ें सड़ जाएंगी और पौधा खराब हो जाएगा।
पौधे खरीदते समय आपको उन्हें पानी देने के बारे में पूछना चाहिए।
एक ही गमले में कभी भी बहुत सारे पौधे नहीं लगाने चाहिए, ऐसे में पौधे ठीक से विकास नहीं कर पाते हैं।
सप्ताह में दो-तीन बार पौधे के गमले में प्याज के छिलके डालने से यह कीटनाशक की तरह काम करता है।
दालों के पानी में नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती है जो पौधों के विकास में मदद करती है।
