By - Sonali Jha Image Source: Instagram
खुशी कपूर निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की शादी से पहले के जश्न का आनंद ले रही हैं।
खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिसके कैप्शन में 'मेहंदी डे' लिखा है।
खुशी कपूर ने मेहंदी डे में चमकदार मल्टी कलर की साड़ी पहनी थी।
खुशी कपूर ने कमर पर एक हरे रंग की बेल्ट के साथ साड़ी को स्टाइल किया था।
खुशी कपूर ने अपने बालों को पीछे की ओर बांधा है।
एक तस्वीर में खुशी को इदा अली और करीमा बैरी के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है।
एक तस्वीर में वह दुल्हन बनने वाली आलिया के साथ पोज़ देती हुई भी देखी जा सकती हैं।
एक तस्वीर में खुशी कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ मिरर सेल्फी में नजर आ रही हैं।