मई में खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग
केदारनाथ
हर साल अप्रैल के अंत या मई में केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते हैं जिसका भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
पवित्र मंदिर
केदारनाथ सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल में से एक है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों और चारधाम में से एक है। यह पहुंचने के लिए 24 किमी की यात्रा करनी पड़ती है।
कब खुलेगा मंदिर
केदारनाथ मंदिर के कपाट इस बार भक्तों के लिए 2 मई को दोबारा खुलने जा रहे हैं। सर्दियों के समय यह छह महीने तक बंद रहे थे।
कठिन यात्रा
केदारनाथ की यात्रा करने के लिए यात्रियों को कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है। इसको पूरा करने में तीन से पांच दिन लग जाते हैं।
हेलीकॉप्टर यात्रा
मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए कुछ लोग पैदल, पालकी या हेलीकॉप्टर से यात्रा पूरी करते हैं।
कब होगी बुकिंग
अगर आप केदारनाथ मंदिर की यात्रा हेलीकॉप्टर से करना चाहते हैं तो इसके लिये बुकिंग 8 अप्रैल से शुरू होगी।
कैसे बुक करें टिकट
केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग आईआरसीटीसी हेली यात्रा वेबसाइट पर की जा सकती है।
कितना होगा किराया
जानकारी के मुताबिक केदारनाथ हेली सेवा पिछली बार की तुलना में बढ़ा दिया गया है। सिरसा से केदारनाथ तक का किराया 6060 रुपए है।

