संग की थी ऐसी हरकत, साथ में काम ना करने की खा ली थी कसम
रोमांस किंग
शाहरुख खान को बॉलीवुड का रोमांस किंग कहा जाता है। एक्टर ने अपने सालों के करियर में एक्ट्रेस काजोल के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
काजोल से हुए इरिटेट
आपको जानकर हैरानी होगी कि जब शाहरुख एक्ट्रेस से पहली बार मिले थे तो उन्होंने काजोल के साथ काम ना करने की कसम खाई थी।
‘द कपिल शर्मा’ में खुलासा
इस बात खुलासा खुद शाहरुख खान ने ही किया था। जब वो काजोल के साथ ‘द कपिल शर्मा’ शो पर पहुंचे थे। मस्ती-मस्ती मे
ं उन्होंने काजोल की पोल खोल दी।
बाजीगर के सेट पर मिले
काजोल से शाहरुख खान की पहली मुलाकात फिल्म ‘बाजीगर’ के सेट पर हुई थी। ये पहली फिल्म थी जिसमें दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आई थी।
कसम खा ली थी
इस दौरान सेट पर पहले दिन ही कुछ ऐसा हो गया था कि शाहरुख ने एक्ट्रेस के साथ काम ना करने की कसम खा ली थी।
बकबक करती थी काजोल
एक्टर ने बताया, जब हम सब पहली रात पार्टी करके सेट पर पहुंचे थे और बहुत थके हारे थे। ऐसे में काजोल सेट पर आती है बस बकबक बकबक शुरू कर देती है।
बोलती रहती थी
एक्टर ने बताया कि, सेट पर सब लोगों का हाल बेहाल था और काजोल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। वो बस बोलती ही जा रही थी।
काम ना करने की खाई कसम
ये देखकर मैं इतना बौखला गया कि मैंने खुद से ही कसम खा ली, मैं इस लड़की के साथ कभी काम नहीं करूंगा। हालांकि ये मजाक था।

