By - Vidhi Sharma
Image Source: ANI
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी की स्थापना 22 जून 1986 को हुई थी। निर्मल महतो ने AJSU कि स्थापना कि थी।
साल 1990 तक आजसू ने व्यावहारिक रुख अपनाया जब JMM ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे।
2005 के झारखंड चुनाव से पहले आजसू ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से नाता तोड़ लोक जनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन किया था।
आजसू के युवा नेता सुदेश महतो ने 2000 में महज 25 वर्ष की आयु में पहला विधानसभा चुनाव जीता था।
29 दिसंबर 2009 को अध्यक्ष सुदेश महतो ने झारखंड के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
2010 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आजसू पार्टी को झारखंड के क्षेत्रीय दल के रूप में सूचीबद्ध किया गया।
आजसू पार्टी के निर्मल महतो, सुदेश कुमार महतो, चन्द्र प्रकाश चौधरी, राज किशोर महतो, विकास कुमार मुंडा ये उल्लेखनीय सदस्य है।
2014 में भाजपा और आजसू गठबंधन में थे। इस दौरान भाजपा ने 37 और आजसू ने 5 पांच सीटें जीती। गठबंधन ने कुल 42 सीटें प्राप्त कीं थी।
इस साल AJSU एनडीए के साथ गठबंधन में चुनाव में उतरी है। रोजगार देने वाली सरकार के स्लोगन के साथ AJSU अपना प्रचार कर रहे है।