चार्जर नकली है या असली पता करें
सस्ता चार्जर पड़ सकता है भारी
लोकल या नकली चार्जर शुरुआत में ठीक लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे बैटरी की हेल्थ खराब करने लगते हैं।
फोन जल्दी गर्म हो रहा है?
चार्जिंग के दौरान हल्की गर्मी सामान्य है। लेकिन 20-30 मिनट में जरूरत से ज्यादा हीटिंग खतरे की घंटी हो सकती है।
बार-बार Charging रुकना भी संकेत
बार-बार डिस्कनेक्ट हो, Charging icon blink करे, Battery percentage अचानक बदल जाए तो समस्या चार्जर में हो सकती है।
एक Angle पर ही चार्ज हो रहा?
अगर चार्जर केवल खास एंगल पर लगाने से काम करे, तो केबल या चार्जर डैमेज हो चुका हो सकता है।
ऐसे करें असली टेस्ट
किसी भरोसेमंद Original Charger से फोन चार्ज करके देखें। अगर Heating कम हो जाए और बैटरी बैकअप सुधर जाए, तो पुराना चार्जर ही असली दोषी है।
iPhone यूजर्स ऐसे चेक करें Battery Health
Settings > Battery > Battery Health & Charging में जाकर बैटरी की स्थिति आसानी से देखी जा सकती है।
Android यूजर्स भी कर सकते हैं जांच
कई Android फोन्स में Battery Diagnostic या Health Information फीचर मिलता है। इससे बैटरी की असली हालत पता चल सकती है।
चार्जिंग के दौरान ये गलती न करें
फोन चार्ज करते समय: गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, Heavy Apps का इस्तेमाल बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालता है।
छोटी जांच बचा सकती है हजारों रुपये
अगर फोन ज्यादा गर्म हो, जल्दी डिस्चार्ज हो या अनियमित तरीके से चार्ज हो रहा हो, तो सबसे पहले चार्जर बदलकर टेस्ट जरूर करें। यह आदत आपको महंगे रिपेयर खर्च से बचा सकती है।

