By: Simran Singh
NavBharat Live Desk
क्या आपने कभी सोचा है कि 100% चार्ज होने के बाद भी चार्जर से आने वाला करंट आखिर जाता कहां है?
Source: Pinterest
कई लोग रात में फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं और सुबह फुल चार्ज फोन इस्तेमाल करते हैं।
Source: Pinterest
आधुनिक स्मार्टफोन में एडवांस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम होता है। बैटरी फुल होते ही फोन उसमें बिजली भेजना बंद कर देता है।
Source: Pinterest
फोन का चार्जिंग सर्किट बैटरी को ओवरचार्ज होने से बचाता है। इसलिए 100% होने के बाद बैटरी लगातार बिजली स्टोर नहीं करती।
Source: Pinterest
चार्जिंग बंद होने के बाद भी फोन थोड़ी-थोड़ी बिजली लेता रहता है। इसे ही "Trickle Charging" कहा जाता है।
Source: Pinterest
अगर नोटिफिकेशन आए, कॉल आए या कोई ऐप बैकग्राउंड में चले तो थोड़ी बैटरी खर्च होती है। ट्रिकल चार्जिंग उसी कमी को पूरा करती रहती है।
Source: Pinterest
फोन जरूरत के हिसाब से थोड़ी-थोड़ी बिजली लेता है। यही वजह है कि रातभर चार्जिंग पर रहने के बाद भी बैटरी 100% के करीब बनी रहती है।
Source: Pinterest
एक-दो बार ऐसा करने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता। लेकिन रोजाना ऐसा करना बैटरी की लाइफ को धीरे-धीरे कम कर सकता है।
Source: Pinterest
एक्सपर्ट्स के अनुसार बैटरी को लंबे समय तक 100% चार्ज पर रखने से उसके केमिकल पार्ट्स पर दबाव बढ़ता है। इससे बैटरी की क्षमता कम होने लगती है।
Source: Pinterest
फोन को 20% से 80% के बीच रखने की कोशिश करें। चार्जिंग के दौरान फोन को तकिए, कंबल या गर्म जगह पर न रखें। यही तरीका बैटरी की उम्र बढ़ाने में मदद करेगा।
Source: Pinterest