सिंगल रेखा किसके नाम का लगाती हैं सिंदूर?

Photo Credit - Twitter

भारतीय सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस की फेहरिस्त रेखा का नाम सम्मान से लिया जाता हैं। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है बल्कि साउथ की भी कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 

Photo Credit - Twitter

रेखा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत ही साउथ फिल्मों से की थी। इनके नाम साउथ फिल्मों के साथ बॉलीवुड की कई हीट फिल्मों से जुड़े हैं। 

Photo Credit - Twitter

फिल्मों में लोगों के दिलों को जितने वाली रेखा की अगर पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो कई उतार चढ़ाव देखा गया।

Photo Credit - Twitter

लेकिन उसके बाद भी रेखा को देखने वाले उनकी खूबसूरती देख दंग रह जाते हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस के आगे तो आज के दौर की हिरोइन भी फीकी लगती हैं।  

Photo Credit - Twitter

क्या आप जानते हैं  रेखा ने एक शादी की लेकिन दुर्भाग्यवश उनके पति का निधन हो गया था। मगर आज भी वे सिंदूर लगाती हैं, चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे क्या है रहस्य?

Photo Credit - Twitter

रेखा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उनका स्वभाव भी काभी पसंद किया जाता है। ऐसा बताया जाता है कि रेखा के जीवन में लोग तो बहुत आए लेकिन वे आज भी अकेली रह गईं।

Photo Credit - Twitter

आधिकारिक तौर पर रेखा ने साल 1990 में मुकेश अग्रवाल के साथ शादी तो की थी लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद ही उनका निधन हो गया था।

Photo Credit - Twitter

लेकिन एक्ट्रेस रेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साउथ इंडियन कल्चर में सिंदूर लगाने को एक तरह का श्रृंगार माना जाता है जिसे कुंवारी लड़कियां, विधवा महिलाएं या कोई भी लगा सकता है।

Photo Credit - Twitter

उन्हें सिंदूर लगाना पसंद है लेकिन विधाता को मंजूर नहीं था तो वे साउथ की बस वो रस्म निभाती हैं।

Photo Credit - Twitter

वैसे बता दें कि इस बात में सच्चाई है या नहीं इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। मगर ये बात तो कहीं ना कहीं सच है कि एक जमाने में अमिताभ बच्चन और रेखा का अफेयर की चर्चा मीडिया की सुर्खियों रही हैं।

Photo Credit - Twitter

इन्होंने बॉलीवुड में आस्था, सिलसिला, खून भरी मांग, उमराव जान, कोई मिल गया, निशान, कृष, खूबसूरत, मुकद्दर का सिकंदर, खून पसीना, सुहाग, बीवी हो तो ऐसी, फूल बने अंगारे जैसी सफल फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है।

Photo Credit - Twitter