अगर सपने में नजर आया भूत, तो समझ लो उसका मतलब
शहरों के मुकाबले गांवों में भूत-प्रेत से जुड़ी घटनाएं ज्यादा सुनने को मिलती हैं। कई लोग तो भूत-प्रेत को लेकर कई तरह के दावे भी करते हैं।
कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने भूत को देखा है, भूत से मुलाकात की है, भूत के साथ बातचीत की है और भी बहुत कुछ, इसके अलावा लोगों पर भूत का साया होने जैसी खबरें तो हम आए दिन सुनते ही रहते हैं।
भूत-प्रेत पर विश्वास को लेकर कई लोगों की अलग-अलग राय है। कई लोगों को तो भूत-प्रेत जैसे किसी भी विषय पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं होता।
जबकि एक कड़वा सत्य यह भी है इस आधुनिक समय में भी कई लोग भूत-प्रेत में विश्वास रखते हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के अंधविश्वास का भी सहारा लेते हैं।
जहन में लंबे समय तक जिंदा रहते हैं सपने में दिखने वाले भूत-प्रेत, आज हम यहां भूत-प्रेत से जुड़े एक बहुत ही खास मुद्दे पर बात करने वाले हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सपने पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता है। यही वजह है कि लोगों को न चाहते हुए भी भूत-प्रेत के सपने देखने पड़ जाते हैं।
सपने में भूत-प्रेत देखने के बाद किसी भी इंसान की हालत खराब हो जाती है, अब चाहे वह कितना भी फौलादी इरादों वाला क्यों न हो।
सपने में भूत-प्रेत देखना माना जाता है अशुभ सपने में भूत-प्रेत देखना भी हमारी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा संकेत देता है।
सपने में भूत-प्रेत या भयावह आकृतियों को देखना अच्छा नहीं होता है। इस तरह के सपने देखना अशुभ माना जाता है और ये बुरे संकेत देता है। भूत-प्रेत नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार भूत-प्रेत या भयानक आकृतियों को सपनों में देखना इस बात का संकेत देता है कि आपको निकट भविष्य में धनहानि, कष्ट और धोखा मिल सकता है।
सपनें में भूत-प्रेत के साथ हवा में उड़ते हुए देखें तो मतलब है कि कोई दुश्मन आपको हानि पहुंचा सकता है।
