By - Simran Singh
Image Source: Freepik
2023-2024 शैक्षणिक वर्ष में सबसे ज्यादा भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़ाई करेंगे।
भारत से पहले सबसे ज्यादा चीनी छात्र अमेरिका में पढ़ाई करते थे। फिर 15 साल बाद अब भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।
ओपन डोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है।
3.3 लाख भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़ते हैं, जबकि 2.7 लाख चीनी छात्र अमेरिका में पढ़ते हैं।
42.9% छात्र गणित और कंप्यूटर साइंस, 24.5% इंजीनियरिंग और 11.2% बिजनेस की पढ़ाई कर रहे हैं।
भारतीय छात्रों ने वर्ष 2023 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 11.8 बिलियन डॉलर का योगदान दिया।
वर्ष 2023-24 में 1.1 मिलियन विदेशी छात्र अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, इस साल 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।
भारत, बांग्लादेश, घाना, पाकिस्तान, स्पेन और नेपाल समेत कई देशों के छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अमेरिका जाते हैं।