पहली बार रख रहे हैं हरतालिका तीज का व्रत तो जान लें जरूरी बातें!

इस बार महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ से भी कठिन माना जाने वाला हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर 2023 को रखेंगी।

Photo: Social Media

कहा जाता है कि माता पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए वर्षों तक जंगल में रहकर कठोर तपस्या की थी और हरतालिका तीज के दिन ही भोलेनाथ प्रसन्न होकर देवी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

Photo: Social Media

हरतालिका तीज व्रत बहुत प्रभावशाली होता है लेकिन इस व्रत के कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करना जरूरी है।

Photo: Social Media

अगर आप भी हरतालिका तीज व्रत पहली बार रख रहे हैं तो इसके विशेष नियम और पूजा विधि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Photo: Social Media

पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं और लड़कियों को अपनी मान्यता के अनुसार निर्जला या फलाहार व्रत रखने का संकल्प लेना चाहिए।

Photo: Social Media

ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्रत पहली बार संकल्प लिया जाता है उसे जीवन भर निभाना पड़ता है।

Photo: Social Media

हरतालिका तीज व्रत 24 घंटे का होता है, जो भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि के सूर्योदय से शुरू होकर अगले दिन चतुर्थी के सूर्योदय पर समाप्त होता है।

Photo: Social Media

शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज व्रत के दौरान अन्न और जल त्यागने का नियम है, अगर आप निर्जला व्रत करने में सक्षम नहीं हैं तो फलाहार व्रत कर सकते हैं।

Photo: Social Media

अगर हरतालिका तीज के दिन महिलाओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) आता है तो उन महिलाओं को दूर से ही भगवान की कथा सुननी चाहिए। भगवान को स्पर्श नहीं करना चाहिए, निर्धारित समय के अनुसार ही व्रत तोड़ना चाहिए।

Photo: Social Media