कपड़ों से होली के रंग साफ करने के आसान ट्रिक्स
होली के रंग अक्सर कपड़ों से नहीं निकलते हैं। ऐसे में आप कुछ तरीके अपना सकते हैं जो रंग को आसानी से निकाल देंगे।
होली के रंग
All Source: Freepik
होली के पक्के रंग लगने की वजह से महंगे कपड़ों को फेंकने की जगह इन्हें दोबारा चमका सकते हैं।
ठंडा पानी
कपड़ों पर रंग लगते ही उन्हें तुरंत ठंडे पानी में भिगो दें। इससे रंग निकालना आसान हो जाएगा।
नींबू और नमक
अगर कपड़ा सफेद है तो नींबू का रस थोड़ा सा नमक मिलाकर दाग वाली जगह पर रगड़ें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और सफेद सिरके का पेस्ट बनाकर दाग पर लगाएं। इससे रंग निकल जाएगा।
टूथपेस्ट
सफेद टूथपेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और ब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लें।
लिक्विड डिटर्जेंट
दाग पर सीधा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे भी रंग हल्का हो जाएगा।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
कपड़े को हाइड्रोजन पेरोक्साइड में भिगाएं। इससे जिद्दी से जिद्दी दाग साफ हो जाते हैं।
आसान ट्रिक
होली पर रंगों से डरने की जगह इन ट्रिक्स की मदद से अपना काम आसान बनाएं।

