Image Source: Freepik
Date-31-03-2025
हर किसी के घर में करी पत्ते का पौधा जरूर लगा होता है। क्योंकि इसे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है।
लेकिन कई बार करी पत्ते का पौधा हरा तो रहता है लेकिन उसकी ग्रोथ उतनी तेजी से नहीं होती है जितनी होनी चाहिए।
समय पर पानी और मिट्टी की गुड़ाई करने के बाद भी पौधा जल्दी नहीं बढ़ता है।
इसके लिए कुछ घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं। जिससे पौधा हरा-भरा हो जाएगा।
आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से करी पत्ता दोगुनी रफ्तार से बढ़ जाएगा।
इसके लिए आपको करी पत्ते की मिट्टी में सिर्फ एक चीज का इस्तेमाल करना होगा।
इस पौधे में दही का पानी या छाछ डालें जिससे यह तेजी से बढ़ने लगेगा।
छाछ का इस्तेमाल पौधे में महीने में एक बार कर सकते हैं। इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिल जाएंगे।