सफेद जूतों का पीलापन चुटकियों में करें दूर
सफेद जूते अक्सर पीलेपन का शिकार हो जाते हैं। जिसे आप घर पर आसानी से चमका सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।
सफेद जूते
All Source: Freepik
सफेद जूते दिखने में जितने अच्छे लगते हैं उतनी ही जल्दी ये गंदे भी हो जाते हैं।
पीले दाग
सफेद जूतों से पीले दाग साफ करने के लिए आप कुछ देसी तरीके अपना सकते हैं।
टूथपेस्ट
पीले दागों पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं और पुराने ब्रश से रगड़ें फिर गीले कपड़े से पोंछ लें।
घरेलू तरीका
बेकिंग सोडा और चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे जूतों पर लगाएं और फिर ब्रश से साफ करें।
नींबू
नींबू का रस पीलेपन को दूर करता है। आधे कटे नींबू को जूतों पर रगड़ें और कुछ देर धूप में छोड़ दें।
डिशवॉश
हल्के गुनगुने पानी में डिशवॉश जेल मिलाएं। स्पंज की मदद से जूतों को हल्के हाथों से साफ करें।
इरेजर
जूतों के किनारों और रबर वाले हिस्से के लिए सफेद इरेजर का इस्तेमाल करें।
खास टिप
सफेद जूतों को कभी भी सीधी तेज धूप में ज्यादा देर न सुखाएं इससे वे दोबारा पीले पड़ सकते हैं।

