headaches कितने प्रकार के होते है।
कितने प्रकार के होते हैं सिर दर्द
सिर दर्द एक आम समस्या है जो तनाव, थकान या किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण हो सकती है। इसका सही कारण जानकर समय पर इलाज करना बेहद जरूरी है।
टेंशन हेडेक
Image Source: Freepik
सबसे आम, तनाव और चिंता से होता है। जो कई लोगों को आज के समय में हो रहा है।
माइग्रेन
Image Source: Freepik
तेज धड़कता दर्द, उल्टी और लाइट सेंसिटिविटी के साथ। आज के समय में ये परेशानी छोटे से बड़े सबको हो रही है।
क्लस्टर हेडेक
Image Source: Freepik
आंखों के पास तेज और असहनीय दर्द, अक्सर रात में। ये दर्द ज्यादा काम करने के बाद भी होता है।
साइनस हेडेक
Image Source: Freepik
सर्दी-जुकाम या साइनस संक्रमण के दौरान चेहरे और माथे में भारीपन। यह बच्चों और बड़ों को भी होता है।
थंडरक्लैप हेडेक
Image Source: Freepik
अचानक और बहुत तेज दर्द, इस तरह की परेशानी तुरंत इलाज की जरूरत को दिखाती है।
कैफीन विदड्रॉवल हेडेक
Image Source: Freepik
अचानक कैफीन लेना छोड़ने पर सिर दर्द। जो आज के समय में कॉलेज के बच्चों को हो रहा है।
हॉर्मोनल हेडेक
Image Source: Freepik
पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के दौरान सिरदर्द। जो महिलाओं में देखने को मिलता है।

