How did the rift occur in the friendship between Aishwarya and Rani Mukherjee know
How did the rift occur in the friendship between Aishwarya and Rani Mukherjee know

की दोस्ती में कैसे आई दरार? जानें

ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी में भी कभी गहरी दोस्ती थी, लेकिन फिर अचानक इनके रिश्ते में दरार आ गई और सालों बाद भी इनकी सुलह नहीं हो पाई है।
Published on
Updated on

बॉलीवुड की दोस्ती

image

बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जो सालों से अपनी दोस्ती निभा रहे हैं, लेकिन यहां दोस्ती टूटना भी आम बात है।

गहरी दोस्ती

image

ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी में भी कभी गहरी दोस्ती थी, लेकिन फिर अचानक इनके रिश्ते में दरार आ गई और सालों बाद भी इनकी सुलह नहीं हो पाई है।

रानी और ऐश्वर्या

image

रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय सेम जनरेशन की दो शानदार अभिनेत्रियां हैं, उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया और लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया।

राइवलरी प्रेशर

image

रानी और ऐश्वर्या ने कभी भी अपने बीच किसी भी तरह के राइवलरी का प्रेशर नहीं होने दिया था। हालांकि, कुछ कारणों से दोनों के बीच शीत युद्ध शुरू हो गया था और उस समय इसके खूब चर्चे भी हुए थे।

ऐश्वर्या को थी दिक्कत

image

रानी ने भी एक बार इस बात को कंफर्म किया था कि ऐश्वर्या को उनसे दिक्कत थी। ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी के रिश्ते में कड़वाड़ट आने की वजह बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान थे।

ऐश्वर्या और सलमान

image

फिल्म ‘चलते-चलते’ के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। एक दिन सलमान खान ने फिल्म के सेट पर एक बड़ा सीन क्रिएट कर दिया था।

रानी मुखर्जी

image

शाहरुख खान, जो फिल्म के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से हटाने का फैसला किया और उनकी जगह रानी मुखर्जी को ले लिया गया था।

ऐश्वर्या को धक्का

image

फिल्म से हटा दिए जाने से ऐश्वर्या को काफी धक्का लगा था। उन्हें तब और ज्यादा हर्ट हुआ जब उन्हें पता चला कि फिल्म में उनकी जगह उनकी दोस्त रानी मुखर्जी को लिया गया है। इन्हें ऐसा लगा इन दोनों ने एक-दूसरे को चीट किया।

मनोरंजन की खबरें

Which superstar wife was Hema Malini before Dharmendra know

Which superstar wife was Hema Malini before Dharmendra know

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com