झड़ते बालों के लिए काम आएगा यह घरेलू उपाय
बारिश के समय झड़ते बालों की समस्या ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। इस मौसम में बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं जिससे बालों को नुकसान नहीं होगा।
बालों की समस्या
All Source: Freepik
बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग झड़ते हुए बालों से परेशान रहते हैं।
घरेलू उपाय
इस मौसम में झड़ते हुए बालों के लिए घरेलू नुस्खा कारगर साबित हो सकता है।
सामग्री
सबसे पहले 2 चम्मच मेथी दाना, 4 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच प्याज का रस चाहिए।
मेथी दाने भिगाएं
अब मेथी दाने को रात भर पानी में भिगाकर रखें और इसका पेस्ट बना लें।
पेस्ट लगाएं
अब मेथी के पेस्ट में नारियल का तेल मिलाएं और इसमें प्याज का रस डालकर मिक्स करें।
मालिश
इस तैयार मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और मालिश करें।
शैंपू करें
इसे बालों में करीब आधा घंटा रखें और फिर माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
असरदार उपाय
इस घरेलू नुस्खे को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें जिससे काफी फर्क पड़ेगा।

