जानलेवा है रोज शराब पीने की आदत, ऐसे पाएं छुटकारा
शराब आज कई लोगों के लिए रोज की जरूरत बन चुकी है।
कई लोग इसकी लत में इतनी बुरी तरह घिर जाते कि उनकी शाम ही जाम से शुरू हो जाती है।
एक बार जब शराब पीने की आदत लग जाती है, तो उसे छोड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
इंसान लाख चाहने के बावजूद इस गंदी आदत पर नियंत्रण ही नहीं रख पाता।
इस आदत को छोड़ने और एक स्वस्थ-सेहतमंद ज़िंदगी जीने के लिए ये टिप्स आपके काफी काम आ सकती है।
जब भी आपको शराब पीने की लत महसूस हो अपनों के बीच बैठ जाइए और उनके साथ समय बिताने की कोशिश कीजिए।
कभी-कभी ध्यान बंट जाने से आपकी शराब पीने की इच्छा भी समाप्त हो जाती है।
जब शराब की तलब सताए पेट खाली रखने के बजाय खूब खाना खाएं इससे शराब पीने की इच्छा कम हो जाती है।
प्रतिदिन 6 से 8 गिलास पानी पीना इस आदत से छुटकारा दिलवाने में मददगार साबित हो सकता है।
शराब लत से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मनियंत्रण है।
वरना कोई भी दवा आपके लिए कारगर साबित नहीं हो सकती।
अगर आपको शराब पीने की लत महसूस हो रही हो तो आप किसी शुगर या सॉफ्ट ड्रिंक का भी सहारा ले सकते हैं।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, नवभारत मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता।
