घुटनों के दर्द से राहत देंगे ये आसान उपाय
कई बार घुटनों में दर्द व्यक्ति को परेशान कर देता है। ऐसा होने पर दवाइयों की जगह कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकते हैं। जिसमें तेल मालिश, हल्दी वाला दूध आदि शामिल हैं।
घुटने में दर्द
All Source: Instagram
घुटनों में दर्द को कम करने के लिए घर पर कुछ असरदार उपाय आजमाए जा सकते हैं।
तेल मालिश
रोजाना गुनगुने तेल की मालिश करने से घुटनों का दर्द व सूजन कम हो सकती है।
हल्दी दूध
रात के समय हल्दी वाला दूध पीने से दर्द में काफी राहत मिलती है।
मेथी का पानी
रातभर भिगोई हुई मेथी दाने का सेवन सुबह खाली पेट करने से जोड़े मजबूत होते हैं।
अजवाइन का पानी
घुटनों में दर्द रहता है तो अजवाइन का गर्म पानी पिएं जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है।
सिकाई
बर्फ या गर्म पानी से सिकाई करने से भी दर्द में तुरंत आराम मिल सकता है।
योगासन
घुटने के दर्द को कम करने के लिए रोजाना वज्रासन और ताड़ासन कर सकते हैं।
ओमेगा 3 फूड
इसके अलावा डाइट में ओमेगा 3 युक्त चीजों को शामिल करने से दर्द कम होता है।

