By: Preeti Sharma
NavBharat Live Desk
बजट शब्द फ्रेंच भाषा के Bougette (बुजेट) से आया है। इसका अर्थ होता है चमड़े का छोटा थैला।
All Source: Freepik
बजट की नींव ब्रिटेन में रखी गई। यहीं से धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बना।
दुनिया का पहला बजट 1733 में पेश किया गया था। जिसे पेश करने का तरीकाअलग था।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री सर रॉबर्ट वालपोल को दुनिया का पहला बजट पेश किया था।
वालपोल जब संसद में वित्तीय दस्तावेज लेकर आए तो वे एक चमड़े के बैग में थे।
जब उन्होंने बैग खोला तो मजाक में कहा गया "The Budget Opened" (बजट खुल गया)।
भारत में 7 अप्रैल 1860 को जेम्स विल्सन ने पहला बजट पेश किया था।
300 सालों में बजट चमड़े के थैले से निकलकर अब पूरी तरह डिजिटल हो चुका है।