हिंदी दिवस 2023: जानिए कब और क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?
भारत की आजादी से पहले 14 सितंबर 1946 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था। जिसके बाद से इसी दिन भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है।
Photo: Social Media
भारत 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। सभी राज्यों में बसे जनमानस को हिंदी के महत्व से जागरूक करने और इसके प्रचार-प्रसार के लिए भारत हिंदी दिवस मनाते हैं।
Photo: Social Media
1953 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संसद भवन में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष इस दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप मेंमनाया जाता है।
Photo: Social Media
महात्मा गांधी ने तो हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। हालांकि हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है, लेकिन भारत की राजभाषा जरूर मानी जाती है।
Photo: Social Media
अक्सर कुछ लोग राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस के बीच भ्रमित रहते हैं, तो हम आपको बता दें कि हर साल राष्ट्रीय हिंदी भाषा दिवस 14 सितंबर को और विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है।
Photo: Social Media
हिंदी दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम और सेमिनार का आयोजन होता है, जहां हिंदी के महत्व पर वाद-विवाद होता है, साथ ही हिंदी के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है।
Photo: Social Media
हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी भाषा का उपयोग होता है।