इन सुपर फूड्स से कंट्रोल करें डायबिटीज, जानिए कैसे?
भोजन में हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज, फलीदार बींस और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स ही काफी है। इसके साथ ही आपको कार्बोहाइड्रैट डाइट पर कंट्रोल करना जरूरी है।
खाने में पूर्ण अनाज जैसे ओट्स, बार्ली और किनोआ आदि शामिल किए जा सकते हैं। इनसे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। ये फूड आमतौर पर फाइबर से भरपूर होते हैं।
कई रिसर्च में इस बात को प्रमाणित किया गया है कि फाइबर न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है बल्कि यह हार्ट डिजीज के जोखिम को भी कम करता है।
बैंगन, कद्दू, टमाटर, ग्रीन बींस, गाजर, शिमला मिर्च, पालक, ब्रोकोली और फूलगोभी आदि सब्जियां डायबिटीज में अच्छा असर दिखाती हैं।
ग्लुकोज लेवल को नियमित करने में धनिया के बीज काम आते हैं। इन्हें पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है या सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं।
सेब का सिरका ब्लड शुगर और डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है।
लहसुन ना सिर्फ डायबिटीज बल्कि कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी काफी असरदार साबित होता है।
