भीगी हुई मूंगफली दूर करेगी बीमारियां, जानिए इसके फायदे!
अगर आप मूंगफली को रात भर पानी में भिगोते हैं तो इससे उनमें मौजूद एंटी-पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं , जिसे पचाना आसान हो जाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आप रोज सुबह भीगी हुई मूंगफली का सेवन करेंगे तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।
सुबह भीगी हुई मूंगफली खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, जो आपको पेट की कई समस्याओं से बचाता है।
हेल्दी फैट्स से भरपूर मूंगफली कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखती है और हृदय को पर्याप्त पोषण प्रदान करती है।
यह मेटाबॉलिज्म और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मददगार है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
Peanuts raw in a bowl
भीगी हुई मूंगफली के साथ गुड़ का सेवन करने से दिनभर बैठे रहने से होने वाले कमर दर्द से राहत मिलती है।
अच्छी मात्रा में भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से कमजोर नजर या आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम होता है और याददाश्त भी मजबूत होती है।
एसिडिटी और गैस से पीड़ित लोगों को भीगी हुई मूंगफली खाने से राहत मिल सकती है, इसमें मैंगनीज, कॉपर, पोटेशियम सहित आयरन, कैल्शियम और सेलेनियम की भरपूर मात्रा होती है।
प्रोटीन से भरपूर होने के कारण मांसपेशियों के विकास के लिए भीगी हुई मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम मूंगफली में करीब 25 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है।
मूंगफली प्रोटीन और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह आपको स्वस्थ त्वचा और घने बाल पाने में मदद करती है।
Healthy Raw Food, High Fibre High Protein Healthy Food Photography
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीके, विधि और सुझावों को लागू करने से पहले कृपया डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Peanut kernel isolated on white background
Watch More Story
Amla
