कॉपर से भरपूर इन फूड्स का सेवन करने से मिलेंगे कई फायदे
कॉपर युक्त आहार के लिए आप कई फूड्स, फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
तिल के बीज में फाइबर, फैट्स और प्रोटीन के अलावा कॉपर भी अच्छी मात्रा में होता है।
काजू और बादाम जैसे सूखे मेवों में भी उच्च मात्रा में कॉपर पाया जाता है।
डार्क चॉकलेट पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है और इसमें कॉपर भी होता है।
बीन्स और उबले सोयाबीन में भी कॉपर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
एक मध्यम आकार के आलू में लगभग 0.34 मिलीग्राम कॉपर होता है।
यहां तक कि एक मध्यम आकार के शकरकंद में भी 0.13 मिलीग्राम कॉपर होता है।
Sweet potato
क्विनोआ एक होल ग्रेन है, जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर और कॉपर का भी अच्छा स्रोत है।
मस्तिष्क के लिए कॉपर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसकी कमी से अल्जाइमर रोग का खतरा बढ़ सकता है।
कॉपर एनीमिया के खतरे को कम करने और बॉडी एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
कॉपर और जिंक इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, इन मिनरल्स की कमी से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
कॉपर कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाकर त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
साथ ही कॉपर युक्त फूड्स के सेवन से झुर्रियों और धब्बों को कम करने और घावों को ठीक करने में मदद करता है।
