navbharatlive.com
By - Mrinal Pathak
Published July 26 ,2024
पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन आज होना है। लेकिन उससे पहले फ्रांस में दहशत का माहौल है।
जिसके बाद ओलंपिक खेलों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है।
दरअसल फ्रांस में हाई स्पीड रेल नेटवर्क को निशाना बनाया गया है।
ट्रेन में आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है।
जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
इसी कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है।
इस हादसे के बाद सलाह दी गई है कि कुछ समय के लिए यात्रा टालें।
फिलहाल चीजों को सुधारने की कोशिश जारी है।