बच्चों के लिए सुरक्षित तरीके से होली कैसे मनाएं?

27 Feb 2026

By: Preeti Sharma

NavBharat Live Desk

बच्चों की स्किन और आंख बहुत ही सेंसिटिव होते हैं जिनका होली पर खास ख्याल रखना चाहिए।

होली पर बच्चे

All Source: Freepik

बच्चों के साथ होली खेलते समय केमिकल रंगों की जगह हर्बल कलर्स का इस्तेमाल करें।

हर्बल होली

बच्चों के शरीर पर 20 मिनट पहले नारियल तेल या सरसों का तेल लगाएं जो स्किन को बचाएगा।

तेल लगाएं

बच्चों को पूरी बाजू के सूती कपड़े पहनाएं जिससे उनका शरीर ढका रहेगा।

कपड़ों का ख्याल

भागदौड़ और तेज धूप के कारण बच्चे पानी पीना भूल जाते हैं ऐसे में उन्हें पानी पिलाते रहें।

हाइड्रेशन

आंखों की सुरक्षा के लिए उन्हें सनग्लासेस पहनाएं जिससे रंग आंखों में न जाए।

आंखों की सुरक्षा

गुब्बारों से बच्चों को चोट लगने से बचाने के लिए उन्हें पिचकारी का ज्यादा इस्तेमाल करने दें।

पिचकारी

रंग छुड़ाने के लिए साबुन का नहीं बल्कि बेसन और दही के उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उबटन

लट्ठमार से लेकर भस्म तक: भारत की 7 सबसे अनोखी होली