भारत में इन 7 तरीकों से मनाई जाती है होली
भारत अपनी विविध संस्कृतियों के लिए जाना जाता है, और यहाँ का सबसे रंगीन त्योहार 'होली' हर राज्य में एक अलग रंग और परंपरा के साथ मनाया जाता है। जहाँ उत्तर भारत में गुलाल और पिचकारी का जोर होता है।
अनोखी होली
All Source: Freepik
भारत में गुलाल से होली नहीं बल्कि कहीं लाठियां चलती हैं तो कहीं श्मशान की राख से होली होती है।
लट्ठमार होली
मथुरा के बरसाना में महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं और पुरुष ढाल से अपना बचाव करते हैं।
मसान होली
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर चिता की भस्म से होली खेली जाती है।
होला मोहल्ला
निहंग सिख तलवारबाजी और घुड़सवारी जैसे जांबाज प्रदर्शनों से होली मनाते हैं।
डोल जात्रा
बंगाल में इसे डोल उत्सव कहते हैं। लोग बसंत के स्वागत में पीले कपड़े पहनकर नृत्य करते हैं।
रॉयल होली
विदेशी मेहमानों के बीच प्रसिद्ध इस होली में पारंपरिक लोक नृत्य और शाही जुलूस निकलता है।
योसंग
मणिपुर में यह त्योहार 5 दिनों तक चलता है। यहां की मुख्य विशेषता थबल चोंगबा नृत्य है।
मंजल कुली
दक्षिण भारत की यह होली बेहद शांत और शुद्ध होती है। यहां लोग हल्दी के पानी से होली खेलते हैं।

