गणेश चतुर्थी पर कर्नाटक के इन मंदिरों में करें दर्शन
गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से देशभर में मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इस दौरान आप भारत के कर्नाटक में मंदिर घूमने जा सकते हैं।
गणपति बप्पा
All Source: Freepik
कर्नाटक में गणपति बप्पा की भक्ति का अलग ही रंग देखने को मिलता है।
भव्य उत्सव
गणेश चतुर्थी पर राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों में भव्य समारोह का आयोजन होता है।
गणेश चतुर्थी
इस वर्ष गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है। इस दिन आप राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
डोडा गणपति मंदिर
बेंगलुरु का प्रसिद्ध डोडा मंदिर में गणेश जी की 18 फीट ऊंची पत्थर की प्रतिमा है।
इडगुंजी गणपति मंदिर
कर्नाटक के इस मंदिर में भगवान गणेश जी के दो हाथ हैं। एक में कमल और दूसरे में मोदक है।
महागणपति मंदिर
यह मंदिर महाबलेश्वर मंदिर के पास है जहां भगवान गणेश की छोटी सी मूर्ति रखी है।
प्रसन्ना गणपति मंदिर
बाजीपुर में स्थित प्रसन्ना गणपति मंदिर पर गणेश चतुर्थी के दिन भारी भीड़ होती है।
पंचमुखी गणपति मंदिर
बेंगलुरु का पंचमुखी गणेश मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां भगवान की मूर्ति शेर पर विराजमान है।
