क्या है 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला? यहां जाने पूरी कहानी

Written By: Priya Jais

Source: X,ANI

10 अप्रैल को 26/11 मुंबई आतंवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया। 

मास्टरमाइंड का प्रत्यर्पण

  26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे और शहर के विभिन्न स्थानों पर हमला किया।

हमले की शुरुआत

आतंकियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), नरीमन हाउस, लियोपोल्ड कैफे और कामा हॉस्पिटल मिलाकर कुल 8 जगहों को निशाना बनाया।

 8 प्रमुख स्थानों पर हमला

इस हमले में 175 लोगों की मौत हुई, जिसमें 9 आतंकी शामिल थे, और 300 से अधिक लोग घायल हुए।

मृतकों व घायलों की संख्या

अजमल कसाब और इस्माइल खान ने CSMT पर हमला कर 58 लोगों की जान ली और 104 को घायल किया। कसाब को बाद में पुलिस ने जीवित पकड़ा।

CSMT पर गोलीबारी

आतंकियों ने कामा अस्पताल में घुसने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने मरीजों को सुरक्षित रखा। मुठभेड़ में एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, अशोक कामटे और विजय सालसकर शहीद हुए।

कामा अस्पताल पर हमला

ताज होटल में 4 आतंकियों ने कई लोगों को बंधक बनाया। NSG कमांडो ने ऑपरेशन चलाकर उन्हें मार गिराया। इस दौरान मेजर संदीप उन्नीकृष्णन शहीद हुए।

ताज होटल ऑपरेशन

इस हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद था, जो अभी भी पाकिस्तान में है। अन्य साजिशकर्ता जैबुद्दीन अंसारी और तहव्वुर राणा भी इसमें शामिल थे।

हमले के मास्टरमाइंड