डाइट में शामिल करें ये विटामिन, बच्चों की आंखें नहीं होंगी कमजोर
अगर बच्चों की आंखों में सूजन, दर्द, जलन और खुजली जैसी लक्षण को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
अपने बच्चे के आहार में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल शामिल करने से उसकी दृष्टि और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
विटामिन ए एक आवश्यक विटामिन है, जो बच्चों की आंखों को संबंधित बीमारियों से बचा सकता है।
आहार में गाजर और शकरकंद जैसी सब्जियां शामिल करने से बच्चे की आंखें स्वस्थ रहेंगी।
इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
विटामिन बी एक वॉटर सॉल्युबल विटामिन है।
Hand Holding Vitamin B12 capsule
हरी सब्जियां, अंडे, दही, दूध, बीन्स और दालों में पाया जाने वाला विटामिन-बी ड्राई आई की समस्या को दूर करता है।
पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर विटामिन सी हमारी आंखों को मुक्त कणों से बचाता है।
विटामिन सी की पूर्ति के लिए बच्चे के आहार में संतरा, अमरूद और नींबू जैसे खट्टे फल शामिल करें।
विटामिन ई से मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद के खतरे को कम किया जा सकता है।
गेहूं, सरसों, बादाम, मूंगफली, कद्दू और लाल शिमला मिर्च विटामिन ई के अच्छे स्रोत हैं।
ओमेगा 3 फैटी एसिड बच्चों के विजन के लिए आवश्यक है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड नट्स, चिया सीड्स, सूरजमुखी के बीजों में भी पाया जाता है।
इसी तरह जिंक का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
