सर्दियों में घी से बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
आयुर्वेद में घी को सुपरफूड के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
घी के इस्तेमाल से आप चमकदार त्वचा पा सकते हैं।
इसमें मौजूद विटामिन, खनिज और स्वस्थ वसा त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
इसमें मौजूद विटामिन, खनिज और स्वस्थ वसा त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
मुल्तानी मिट्टी के साथ घी का फेस पैक त्वचा को चमकदार बनाए रखने में बहुत कारगर है।
ड्राई स्किन की समस्या के लिए घी और बेसन का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल घी के साथ करने से चेहरे पर निखार लाने में मदद मिल सकती है।
इस फेस पैक के इस्तेमाल से आप त्वचा संबंधी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
घी और शहद का पैक लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा मुलायम बनी रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
