X प्लेटफॉर्म हो सकता है पेड सर्विस, एलन मस्क ने दिया संकेत
हाल ही में एलन मस्क ने X (ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट कर कुछ बदलावों के संकेत दिए हैं।
Photo: Twitter
उन्होंने अपने पोस्ट में संकेत दिया है कि जल्द ही X प्लेटफॉर्म पूरी तरह से पेड सर्विस में बदल दिया जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए हर यूजर को पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।
Photo: Twitter
माना जा रहा है कि एलन मस्क के इस कदम के पीछे की वजह फर्जी अकाउंट की समस्या से निपटना है, इन अकाउंट को बॉट भी कहा जाता है।
Photo: Twitter
एलन मस्क ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। लेकिन मस्क ने यह नहीं बताया है कि इनमें से कितने पोस्ट फर्जी हैं और कितने असली।
Photo: Twitter
ऐसे में एलन मस्क का कहना है कि अगर पूरी सर्विस को पेड किया जाए तो फर्जी खातों की संख्या कम की जा सकती है।
Photo: Twitter
आपको बता दें कि अगर यूजर को कोई शुल्क देना है तो उसके नाम के आगे एक ब्लू बैज दिया जाएगा, जिससे उसकी पोस्ट को ज्यादा विजिबिलिटी मिलेगी।
Photo: Twitter
वहीं, अगर भुगतान नहीं किया गया तो पोस्ट को दृश्यता नहीं मिलेगी, जिससे फर्जी अकाउंट के लिए इसका उपयोग काम हो जाएगा।
Photo: Twitter
हालांकि, मस्क ने यह नहीं बताया कि यह अमाउंट कितना होगा या इसे पेड करने पर यूजर्स को और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
Photo: Twitter
फिलहाल एलन मस्क ने इस बारे में सिर्फ बात की है, उन्होंने इस पॉलिसी को लागू नहीं किया है।
Photo: Twitter
जब तक एलन मस्क इसे आधिकारिक तौर पर रोल आउट नहीं कर देते, तब तक इसके बारे में कुछ भी साफ तौर पर कहना सही नहीं होगा।