नाश्ते में खाएं एक केला, एनर्जी ही नहीं इन बीमारियों से भी रहेंगे दूर
नाश्ते में एक केला खाने से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस नहीं होगी और शरीर में एनर्जी महसूस होने लगती है।
केले में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को भी सुधारने में मदद मिलती है।
केला एक फाइबर युक्त फल है और इसमें डाइटरी फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है।
कच्चे केले में में रेसिस्टेंट स्टार्च होता है जो कि एक प्रोबायोटिक होता है। केले का सेवन बिगड़े डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
केले का सेवन वजन को नियंत्रित करने और कम करने में कारगर हो सकता है।
फाइबर से भरपूर केला खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
केले के अंदर मौजूद मिनरल्स पोटेशियम हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करता है। खासतौर पर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में पोटेशियम अहम रोल अदा करता है।
कुछ रिसर्च में साबित भी हो चुका है कि जो लोग पोटेशियम रिच फूड का सेवन करते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का खतरा अन्य लोगों की तुलना में कम हो जाता है।
इसके साथ ही केला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो कि डिजनरेटिव इलनेस को कम करने में मदद करता है।
