आपदा के समय फोन के अलावा किन गैजेट्स से संपर्क किया जा सकता है?
सैटेलाइट फोन
मोबाइल नेटवर्क के बिना भी सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होता है, इमरजेंसी कॉल और मैसेज भेजने के लिए बेहद भरोसेमंद।
सैटेलाइट मैसेंजर
जैसे Garmin InReach या SPOT डिवाइस, SOS सिग्नल भेज सकते हैं और लोकेशन शेयर कर सकते हैं, बैटरी बैकअप लंबा होता है।
हैंड क्रैंक रेडियो
न सिर्फ रेडियो सिग्नल पकड़ता है, बल्कि इमरजेंसी अलर्ट भी देता है, कुछ मॉडलों में दो-तरफा संचार, SOS बीप भी होता है, बिना बिजली के हाथ से घुमा कर चार्ज
वॉकी-टॉकी
सीमित दूरी (5–10 किमी तक) पर दो लोगों के बीच संपर्क बनाए रखता है, डिसास्टर रेस्क्यू टीमों में यह प्रमुख उपकरण होता है, बिना नेटवर्क काम करता है।
HAM रेडियो
बड़े रेंज में काम करता है, दुनियाभर में सिग्नल भेजा जा सकता है, इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है।
Mesh Network Communicator
ये फोन के साथ ब्लूटूथ से जुड़ते हैं और बिना मोबाइल नेटवर्क के SMS भेजने की सुविधा देते हैं, ग्रुप में ऑफलाइन कम्युनिकेशन के लिए बेहतरीन।
Whistle and signal mirror
अगर कोई डिवाइस नहीं है, तो सीटी बजाकर या मिरर से सूरज की किरणों को परावर्तित करके मदद मांगी जा सकती है।

