अनियमित पीरियड्स से बचने के लिए रोजाना करें ये योगासन
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हल्के योगासन करने की सलाह दी जाती है। इससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
योग करने से पेट के निचले हिस्से में होने वाली ऐंठन से पूरी तरह राहत मिलती है।
कई बार हार्मोन में गड़बड़ी के कारण भी अनियमित पीरियड्स की समस्या हो जाती है।
इसके लिए आप स्वस्थ आहार के अलावा इन योगासनों के जरिए भी इससे छुटकारा पा सकते हैं।
मत्स्यासन करने से हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे अनियमित पीरियड्स की समस्या नहीं होती है।
धनुरासन करने से पीरियड्स नियमित होते हैं, साथ ही यह आसन पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत देता है।
मालासन करने से पीरियड ब्लड का नियमित प्रवाह होता है। इससे पेल्विक मूवमेंट भी बढ़ता है।
उष्ट्रासन अनियमित पीरियड्स के साथ-साथ वजन घटाने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
उत्कटा कोण आसन शरीर के निचले हिस्से को मजबूत और टोन करता है। कूल्हे और छाती को स्ट्रेच करने में भी मदद करता है।
स्कंदासन पीरियड्स के दौरान पीठ दर्द से राहत दिलाने के अलावा साइटिका से बचाव में भी मदद करता है।
