a2b016d11820a1b3e0fa8639f66a14f9

सुबह दौड़ते समय न करें ये गलतियां, टूट सकते हैं आपके घुटने

सुबह की दौड़ से आप लंबे समय तक फिट और हेल्थी रह सकते हैं। लेकिन ऐसा तभी संभव होगा जब आप सही तरीके से इनका अभ्यास करें। यदि आप सही तरीके से नहीं दौड़ेंगे तो इसका शरीर पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
Published on
Updated on
e9591c537a0358767c6192880d9d76e8
Photo: Freepik

अच्छी सेहत के लिए दौड़ लगाना बुरा नहीं है, लेकिन अगर इस एक्सरसाइज को करते वक्त सावधानी नहीं बरती गई तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

3ce3f266a5860456e3bde4fc017cc8f4
Photo: Freepik

दौड़ लगाते समय मध्यम गति से रनिंग करें। तेज दौड़ने से एड़ियों के पीछे के मसल्स में सूजन और खिंचाव होने लगता है।

71eb5189d8c7d8e8c6092609a27df4b7
Photo: Freepik

दौड़ शुरू करने से पहले आपको थोड़ा वॉर्मअप करना चाहिए। सिर्फ दौड़ना ही नहीं, यह हर तरह के व्यायाम के लिए जरूरी है।

199e753019dc11852cbdf465deef567f
Photo: Freepik

वॉर्मअप करने से आपके पैर, हिप्स और बट्स मजबूत होते हैं। आपको दौड़ने में मदद मिलती है, आप किसी तरह की चोट से बचते हैं।

240_F_618026867_1cfMFvirtl8Vv38MkapdKduGGrqQjnLm
Photo: Freepik

दौड़ते वक्त गलत फुटवियर पहनेंगे तो पैरों के तलवों में दर्द होना लाजमी है, इसलिए सही जूतों का चुनाव करें।

fc5ee9ef2daf20c01e8c2b88ef0da10b
Photo: Freepik

जरूरत से ज्यादा तेज दौड़ने से घुटने में दर्द उठ जाता है, इसलिए थोड़ी सावधानी जरूरी है।

baaa2c1fa72eee02a6b6cc7f29b9fa8d
Photo: Freepik

मसल्स द्वारा पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने की दर वर्कआउट करने के 45 मिनट के अंदर सबसे अधिक होती है। अत: दौड़ने के बाद कुछ न कुछ जरूर खाएं।

55819c086a50d8c11c6d629a99fce59e
Photo: Freepik

आपके खाने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होनी चा‌हिए। इससे मसल्स को रिपेयर होने में मदद मिलती है।

5769991da0dbb304607dd9beaa4fa3cc
Photo: Freepik

स्पॉट रनिंग और पक्के फर्श पर रनिंग करने से बचें, इससे आपके घुटनों और जोड़ों में दर्द हो सकता है।

4488953958c02a9df67cec8925eab3d7
Photo: Freepik

फिटनेस एक्सपर्ट आमतौर पर स्पॉट रनिंग को सही नहीं मानते हैं, इससे आपके घुटने घिस सकते हैं।

c43d3b49fb375ed1691617da1297f73f
Photo: Freepik

जिन लोगों को घुटनों के दर्द की परेशानी रहती है, उन्हें चलते या दौड़ते समय नीपैड का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

744cbf5919ac9796576f8d281736c417

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com