सर्दियों में अपने बॉडी डिटॉक्स करने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन
डिटॉक्स ड्रिंक आपके शरीर को डिटॉक्स करने के अलावा सर्दियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है।
तुलसी के पत्ते से बना ड्रिंक मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालते हैं।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं।
चिया बीज में घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन और मल त्याग में सुधार करता है।
सर्दियों में अदरक के टुकड़ों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें,अगले दिन इस पानी का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन करने में मदद मिलती है।
आप अपने पसंदीदा फलों, सब्जियों और साबुत अनाज को मिलाकर फाइबर युक्त फूड ड्रिंक्स बना सकते हैं।
एक अच्छी हर्बल चाय आपके शरीर को बहुत अच्छे से डिटॉक्सीफाई करती है।
हर्बल चाय शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ आपके पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती है।
शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए नींबू पानी एक बहुत अच्छा और बेहतर विकल्प है।
अगर आप अपने दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी से करते हैं तो यह पूरे दिन आपके शरीर को डिटॉक्स रखता है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
