सब्जी को देर तक पकाने से हो सकता है नुकसान, जानिए वजह!
सब्जियों में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। इनमें मौजूद न्यूट्रिशन हमारे विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
लोगों का मानना है कि सब्जियों को ज्यादा देर तक पकाने से स्वादिष्ट बनती हैं, लेकिन ऐसा करने से सब्जी में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
बहुत तेज आंच पर खाना पकाने से सब्जी में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, जिससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
कुछ लोग सब्जियों को काफी बारीक काट देते हैं, जिससे इसके न्यूट्रिशन खत्म हो जाते हैं। जिसे खाने का कोई फायदा नहीं होता।
सब्जियों को पकाने के लिए कुछ लोग बहुत अधिक मात्रा में तेल का इस्तेमाल करते हैं और खूब देर तक पकाते हैं। ऐसा करने से सब्जी स्वादिष्ट तो बन जाती है लेकिन इनमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
सब्जियों में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो पानी में घुलकर नष्ट हो जाते हैं। इसलिए सब्जी पकाने के लिए पानी का इस्तेमाल करने से बचें।
सब्जियों में मौजूद पोषक तत्वों और विटामिन्स को बचाने के लिए इसे कम पानी में भाप से पकाएं।
मांस, मछली, मशरूम, आलू को एक निश्चित तापमान से ऊपर पकाने के बाद उनका मेटाबोलाइज्ड करना अधिक कठिन हो जाता है। यह पाचन प्रक्रिया के लिए आंत में लंबे समय तक रहता है, जिससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।
सब्जियों को ज्यादा देर तक भूनने या उच्च तापमान पर पकाने की बजाय उन्हें उबालकर खाना चाहिए।
सब्जियों को ज्यादा देर तक भूनने या उच्च तापमान पर पकाने की बजाय उन्हें उबालकर खाना चाहिए।
