शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में करें शामिल ये चीजें
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर आयरन की कमी का सामना करना पड़ता है।
इसकी कमी से शरीर में रक्त, लाल रक्त कोशिकाओं और ऑक्सीजन को कम करता है।
हर महीने पीरियड्स के कारण महिलाओं के शरीर में आयरन का स्तर कम होने लगता है।
आयरन की कमी से बचने के लिए हेल्दी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है।
शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आयरन युक्त चीजें जैसे लीन प्रोटीन, सीफूड, बीन्स, दालें, टोफू, पालक, केल, ब्रोकली आदि का सेवन करें।
विटामिन सी युक्त फूड्स के साथ आयरन युक्त फूड्स का सेवन करने से शरीर में आयरन के उचित अवशोषण में मदद करता है।
चाय, कॉफी जैसी चीजों से बचें, कैफीन युक्त चीजों का सेवन शरीर में आयरन के अवशोषण को रोकता है।
ऐसा माना जाता है कि लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से आपके भोजन में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है।
कुछ मामलों में महिलाओं को आयरन सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है।
गर्भावस्था के दौरान या गंभीर कमी के मामलों में कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
