स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे राहुल गांधी, तस्वीरें हुई वायरल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 02 अक्टूबर को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया।

Photo: Twitter

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर बताया कि राहुल गांधी ने अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Photo: Twitter

इस दौरान उन्होंने सिर पर नीला कपड़ा बांध रखा था, साथ ही गुरबानी कीर्तन सुना और लंगर परोसा।

Photo: Twitter

स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद राहुल गांधी सेवा में भी शामिल हुए।

Photo: Twitter

स्वर्ण मंदिर में अन्य श्रद्धालुओं के साथ राहुल गांधी भी बर्तन धोते दिखे।

Photo: Twitter

स्वर्ण मंदिर में भेंट चढ़ाने के बाद राहुल गांधी अरदास करते नजर आएं।

Photo: Twitter

गांधी जयंती के मौके पर छुट्टी होने के कारण राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करने सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे।

Photo: Twitter

राहुल गांधी का बर्तन धोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Photo: Twitter