By: Preeti Sharma
NavBharat Live Desk
क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है जो खुशियों का त्योहार है।
All Source: Freepik
इस शुभ मौके पर दोस्तों और परिवार को वास्तु के अनुसार कुछ चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।
क्रिसमस के दिन हिमालयन साल्ट लैंप देना शुभ होता है जो नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है।
सात घोड़े की तस्वीर घर में सफलता और सकारात्मकता लेकर आती है।
वास्तु शास्त्र में धूपदान गिफ्ट में देना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वातावरण को शुद्ध करता है।
पीतल का दीपक बहुत ही शुभ होता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
फेंगशुई में कछुआ सौभाग्य, सुरक्षा, दीर्घायु, समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
कछुए को किसी दोस्त को गिफ्ट में देकर जीवन में खुशियां भर सकते हैं।