महाराष्ट्र बैंक में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल्स
नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई 2023 से शुरू हो गई है।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र ऑफिसर स्केल II-III के पदों के लिए कुल 400 उम्मीदवारों का चयन करेगा।
300 पद ऑफिसर स्केल II के लिए हैं और बाकी 100 रिक्त पद ऑफिसर स्केल III के लिए हैं।
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक पूरा करने वाले उम्मीदवार इसके योग्य होंगे।
इस भर्ती में AIIB और CAIIB परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्केल II पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल III पद के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए।
वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर जाएं और रिक्रूटमेंट (भर्ती) लिंक पर क्लिक करें।
पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें और फॉर्म भर कर फीस जमा कर दें। अपना फोटो और साइन अपलोड करें और अंत में फॉर्म सबमिट करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें।
